- पीवीएस स्थित इनोक्स और एनवाई सिनेमा में भी शुरू हुई बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्डकप फाइनल मैच को क्रिकेट प्रेमी शहर के कई सिनेमाघरों में भी देख सकेंगे। सिनेमाघरों में मैच का प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
पीवीवीएस स्थित इनोक्स सिनेमा में शाम सात बजे से मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए दर्शकों के द्वारा एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। रविवार का दिन होने के कारण काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी परिवार सहित बुकिंग भी करा रहे हैं।
पीवीएस मॉल के मैनेजर सचिन और इनोक्स के मैनेजर शशिकांत ने बताया कि शनिवार को भी काफी संख्या में लोगों ने बुकिंग कराई। रविवार को भी बुकिंग जारी रही। मैच का प्रसारण शाम सात बजे से होगा। शाम 6:30 बजे से लोगों को सिनेमाघर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा एनवाई सिनेमा बुढ़ाना गेट में भी मैच के प्रसारण को लेकर ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है।