फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: नहाने गए युवक ने रेलिंग से यमुना में लगाई छलांग, फिर नहीं आया बाहर, तलाश में जुटे गोताखोर

Mon, 21 Sep 2020 07:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
युवक की यमुना में तलाश करते गोताखोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार दोपहर यमुना में नहाने गया एक युवक डूब गया। किनारे खड़े युवकों ने युवक के डूबने पर शोर मचा दिया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है, गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर मोहल्ला सड़कपार निवासी अयाज (18) पुत्र कौशर सीएचसी के नजदीक पूर्वी यमुना नहर में नहाने के लिए गया था। यहां उसने रेलिंग से नहर में छलांग लगाई लेकिन वह बाहर नहीं निकला। इस पर किनारे खड़े अन्य युवकों ने शोर मचा दिया और युवक की तलाश शुरू की। उधर, शोर सुनकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं तहसील में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने आए सपा के पूर्व एमएलसी उमर अली खान भी समर्थकों के साथ युवक के डूबने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। युवक के डूबने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें