फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के दावे फेल, यहां चलती मिली अवैध मीट फैक्ट्री

Sun, 04 Jun 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
अवैध मीट फैक्ट्री
विज्ञापन
योगी सरकार में भले ही लाख दावे किए जा रहे हो कि अवैध मीट फैक्ट्रियों को बंद करा दिया गया। लेकिन उसके बावजूद भी यहां अवैध रूप से मीट फैक्ट्री चलती मिली।  
विज्ञापन


योगी सरकार बनने के बाद हापुड़-मेरठ रोड पर गांव अल्लीपुर के पास जिन 11 मीट फैक्ट्रियों को सील किया गया था। उसमें एक फैक्ट्री शनिवार को संचालित होती मिली। संयुक्त छापामारी में मीट और एक कंटेनर बरामद हुआ। 

22 मार्च को पुलिस, प्रशासन, एमडीए, विद्युत निगम सहित सभी विभागों की आठ टीमों ने यह कार्रवाई की थी। जिसमें मीट प्लांट के गोदाम बंद कराकर सील कर दिए गए थे। शनिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि हापुड़ रोड पर मदरसे के पास अलकैफ इंडस्ट्रीज (मीट फैक्ट्री) चल रही है। यह फैक्ट्री तिहरे हत्याकांड के आरोपी हाजी इजलाल की है, जो जेल में बंद है। वर्तमान में इसे इजलाल का भाई हाजी परवेज चला रहा है। सूचना पर एमडीए के नोडल अधिकारी विवेक शर्मा, राकेश कुमार व आनंद श्रीवास्तव और पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय चिकित्सक डॉ. संजय चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंच गए। टीम ने एक कंटेनर में लदे मीट के करीब 550 पैकेट बरामद किए। उसके आसपास काफी मात्रा में पैकेट बिखरे पड़े थे। छापा लगते ही फैक्ट्री के मजदूर भाग निकले। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई से पल्ला झाड़ा

मीट फैक्ट्री
फैक्ट्री के संचालन पर संचालक ने पुलिस को बताया कि फैक्ट्री में सील लगने के बाद फैक्ट्री का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था, जिससे गोदाम में रखा लाखों का मीट केवल जनरेटर के सहारे ही रखा था। लेकिन कई दिन से जनरेटर बंद हो गया तो सील लगे गोदाम के दूसरे गेट से माल निकालकर कंटेनर में रखवा रहा था। उधर, पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि सील के बावजूद फैक्ट्री 15 दिन से चल रही थी।
 
एमडीए के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। वहीं पशुपालन विभाग के चिकित्सक ने भी कहा कि गोदाम में रखे मीट का एक बार नमूना ले लिया गया है। अब वह उसी मीट का दोबारा नमूना नहीं ले सकते। इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने कहा पुलिस नहीं, एमडीए ही मुकदमा दर्ज कराएगी। हालांकि देर रात एमडीए की टीम थाना खरखौदा पहुंच गई थी और मुकदमे की तैयारी थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें