फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के 365 दिन, विकास के नाम पर सिर्फ बातें, एक क्लिक में पढ़ें

Mon, 19 Mar 2018 11:20 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा सरकार को प्रदेश में एक साल हो गया। सरकार ने जो घोषणा पत्र जारी किया था, उस पर शुरुआती दौर में तो तेजी से काम होता नजर आया, लेकिन धीरे-धीरे गति धीमी होती गई। एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स हो या एंटी रोमियो स्क्वॉयड, अवैध कमेले हों या कानून व्यवस्था सुधार सभी में कहीं न कहीं लापरवाही आती चली गई। विकास के मुद्दों पर भी दावों और घोषणाओं के बीच काम अपेक्षित तरीके से होता नजर नहीं आया। 

विज्ञापन


ठगे रह गए किसान
किसानों के कर्ज माफी में तमाम कमियां सामने आई। जिसे लेकर अब तक मामले सामने आ रहे हैं। गन्ना बकाया भुगतान का मामला भी हवाई ही रहा और आज भी 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा मेरठ क्षेत्र में किसानों का गन्ना बकाया है। अवैध कमेलों पर सरकार बनने के एक माह तक तो शिकंजा कसता नजर आया, लेकिन अब ये धड़ल्ले से चल रहे हैं। बिजली की व्यवस्था में सुधार के बजाए गिरावट आयी, ट्रांसफार्मर बदलने के लिए आज भी कई दिन लग जाते हैं। तो पानी की व्यवस्था में भी सुधार नहीं हुआ है। एक साल में कालेज और विश्वविद्यालय वाईफाई से लैस नहीं हुए हैं। छात्रों की दी जाने वाले छात्रवृत्ति इस साल मिली ही नहीं। शौचालय निर्माण में भी फर्जी आंकड़ों के खेल और फर्जीवाड़े के मामले सामने आये। मेरठ में एयरपोर्ट की मांग लंबे समय से हो रही है, इसके लिए मुख्यमंत्री ने वादा भी किया, लेकिन आज तक इस दिशा में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा। लड़कियों को स्नातक तक की शिक्षा मुफ्त देने का वादा भी अधूरा ही रहा।  

चिकित्सा सेवा में नजर आया सुधार 
चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में जरूर सुधार नजर आया है। मेडिकल अस्पताल में दवा का बजट 6 करोड़ से 15 करोड़ हुआ है। इमरजेंसी में एक्स रे शुरू हुआ। जिला अस्पताल में मनोरोगियों का इलाज शुरू हुआ, मेडिकल में नर्सिंग की 50 सीट बढ़ीं, मेडिकल के पुराने वार्डों का जीर्णोद्धार हुआ। लेकिन सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी, दवा की कमी, चिकित्सकों के समय पर न पहुंचने की समस्या आज भी बरकरार है।

विज्ञापन

नहीं भरे जा सके सड़कों के गड्ढे

सड़कों में गड्ढे
गड्ढा मुक्त सड़कों का अभियान शुरुआत में तो नजर आया, लेकिन भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़े इस अभियान में जिन सड़कों पर गड्ढे भरे भी गये, बरसात में वह सड़कें फिर से गड्ढायुक्त हो गयी। आज भी जिले की तमाम सड़कों पर गड्ढे नजर आते हैं। 

एंटी रोमियो स्क्वॉयड गायब 
महिला सुरक्षा के लिए गठित एंटी रोमियो स्क्वॉयड शुरू के तीन माह तो सक्रिय नजर आया। लेकिन उसके बाद यह स्क्वॉयड सड़कों से गायब हो गया। कभी कोई घटना हुई और नेताओं ने सवाल उठाये तो स्क्वॉयड सक्रिय हुआ, लेकिन फिर गायब हो गया। 

भूमाफिया से हटा ली नजर 
एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स गठित हुई। लेकिन कब्जायी गयी जमीन और भूमाफिया को चिन्ह्ति करने में भी तमाम विभागों ने पूरी तरह लापरवाही दिखायी। यही नहीं जमीन मुक्त कराने का अभियान भी शुरू में तो तेजी से चला और कुछ जमीन मुक्त भी करायी गयी। लेकिन बाकी के तमाम मामले अब जांच की फाइलों में दबे पड़े हैं।

रुका नहीं खनन, वसूली के बढ़े दाम 
जनपद में मिट्टी और रेत के अवैध खनन का काम रुका नहीं है। बल्कि इस खनन को लेकर होने वाली वसूली के रेट जरूर बढ़ गये हैं। आज भी तमाम जगहों पर रात के अंधेरे में धड़ल्ले से मिट्टी खनन हो रहा है और रेत से भरे ट्रक और ट्रालियां शहर में आ रहे हैं।

एक साल में किया बहुत काम

विधायक संगीत सोम
विधायक सरधना संगीत सोम बोले, पिछली सरकारें जो काम 15 साल में नहीं कर पायी, वह काम हमने एक साल में कर दिखाया। खुद मेरे क्षेत्र में इस समय 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य चल रहे हैं। बदमाश जमानत तुड़वाकर जेल जाने लगे हैं। 
 
कानून का राज है 
विधायक हस्तिनापुर दिनेश खटीक ने कहा, बसपा और सपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और विकास को पूरी तरह पटरी से उतार दिया था। भ्रष्टाचार चरम पर था। आज कानून का राज नजर आ रहा है।  

पहली बार हो रहे बड़े कार्य 
विधायक मेरठ दक्षिण डॉ. सोमेंद्र तोमर बोले, सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। विकास कार्यों में कोई क्षेत्रवाद नहीं है। पहली बार पश्चिमी क्षेत्र में विकास के बड़े काम होने जा रहे हैं।  

हर क्षेत्र में करा रहे काम 
विधायक सिवालखास जितेंद्र पाल सिंह ने कहा, किसानों और गरीबों के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल का विस्तार कराया। गन्ना भुगतान को लेकर लगातार सरकार गंभीर है। इसके अलावा, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की तरफ भी तेजी से काम हो रहा है।  

हर वादा निभा रहे 
विधायक मेरठ कैंट सत्यप्रकाश अग्रवाल बोले, भाजपा ने जो वादे किये थे, वह पूरा कर रही है। हमारी कथनी और करनी में कोई फर्क नजर नहीं आ रहा है। महिलाएं, व्यापारी सभी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।  

दलाल राज खत्म हो गया 
विधायक किठौर सत्यवीर त्यागी ने कहा, भाजपा ने अपराध मुक्त समाज का वादा किया था। आज पूरी तरह प्रदेश में कानून का राज है और दलाल माफिया राज समाप्त हो चुका है। किसान आज खुश हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं विरोधी

पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर
उपचुनाव दिखा रहे आइना 
सपा नेता और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर बोले, फूलपुर और गोरखपुर ने प्रदेश सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश कर दिया है। रही सही कसर कैराना और बिजनौर के विधानसभा उपचुनाव में पूरी हो जाएगी।  

भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा 
सपा विधायक रफीक अंसारी ने कहा, आज भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा है। हर काम की कीमत पहले से ज्यादा हो गई है। सड़कें गड्ढामुक्त नहीं बल्कि और ज्यादा गड्ढायुक्त हो गई हैं। कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है। 
  
पूरी तरह फेल है सरकार
सांसद बसपा बाबू मुनकाद अली बोले, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। किसान, व्यापारी, मजदूर हर वर्ग परेशान है। सड़कों पर खुला गुंडा राज है। विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण सड़के हैं जो टूटी पड़ी हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें