एंटी रोमियो स्क्वॉड को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। एक एसएसआई शरीफों को फंसाने की 'सुपारी' लेते हुए कैमरे में कैद हो गया। पढ़िए क्या है पूरा मामला।
मेरठ में टीपी नगर थाने के एसएसआई और एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभारी ओंकार नाथ पांडे रुपये लेकर जेल भेजने संबंधी एक टीवी चैनल के स्टिंग में फंस गए हैं। चैनल पर प्रसारित स्टिंग के बाद एसएसपी ने पांडे को निलंबित कर मामले की विभागीय जांच बैठा दी है।
सोमवार शाम को टीवी चैनल ने ये स्टिंग प्रसारित किया था। इसमें ओंकार नाथ पांडे से बातचीत दिखाते हुए दावा किया गया था कि पांडे ने रुपये लेकर जेल भेजने की बात कही है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिस वक्त स्टिंग प्रसारित हुआ उस समय टीपी नगर के किशनपुरा में पैदल मार्च चल रहा था।