फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी जी! बिकाऊ है एंटी रोमियो स्क्वॉड, स्टिंग में फंसे ASI सस्पेंड

Tue, 06 Jun 2017 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वॉड में फंसा एसएसआई
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वॉड को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। एक एसएसआई शरीफों को फंसाने की 'सुपारी' लेते हुए कैमरे में कैद हो गया। पढ़िए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन


मेरठ में टीपी नगर थाने के एसएसआई और एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभारी ओंकार नाथ पांडे रुपये लेकर जेल भेजने संबंधी एक टीवी चैनल के स्टिंग में फंस गए हैं। चैनल पर प्रसारित स्टिंग के बाद एसएसपी ने पांडे को निलंबित कर मामले की विभागीय जांच बैठा दी है। 

सोमवार शाम को टीवी चैनल ने ये स्टिंग प्रसारित किया था। इसमें ओंकार नाथ पांडे से बातचीत दिखाते हुए दावा किया गया था कि पांडे ने रुपये लेकर जेल भेजने की बात कही है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिस वक्त स्टिंग प्रसारित हुआ उस समय टीपी नगर के किशनपुरा में पैदल मार्च चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वॉड
व्यापारियों ने ही इसकी जानकारी इंस्पेक्टर टीपी नगर सचिन मलिक को दी। जिस पर सीओ और एसओ ने बाजार में ही एक व्यापारी के यहां स्टिंग देखा। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी जे रविंद्र गौड़ ने तत्काल प्रभाव से पांडे को  निलंबित कर दिया। ओंकार पांडे गोरखपुर के रहने वाले हैं।

गौरतलब है कि सीएम योगी ने लड़कियों की सुरक्षा का जिक्र करते हुए क्रांतिधरा में कहा था कि पहले लड़कियां असुरक्षा और डर की वजह से स्कूल व कॉलेज नहीं जा पाती थी। लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है और हमने 'एंटी रोमियो अभियान' चलाया है तो लड़कियां बिना किसी डर के घर से बाहर निकल रही हैं और स्कूल व कॉलेज जाने में भी कोई परेशानी नहीं हो रही हैं। क्योंकि स्कूल के बाहर पूरी सुरक्षा दी गई है ताकि कोई लड़कियों को परेशान न कर सके। सीएम योगी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गुंडों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। लेकिन यहां तो मामला ही उल्टा है क्योंकि योगी की पुलिस ही 'एंटी रोमियो' से खिलवाड़ कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें