फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी बोले- उपचुनाव से सीख लेकर 2019 की तैयारी करें कार्यकर्ता, नए राशन कार्ड वितरण का किया शुभारंभ

Sun, 30 Sep 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सहारनपुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में आयोजित संचालन समिति की बैठक के दौरान तकरीबन ढाई घंटा तक माइक संभाले रखा। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र तो दिया ही साथ ही कई बड़े एलान भी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विवेक तिवारी जैसी घटनाएं रोकेगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी। यहां किसानों से योगी ने कहा कि, दो दिन में सहकारी चीनी मिल से जुड़े किसानों का गन्ना भुगतान करा दिया जाएगा। आगे पढ़े और क्या बोले सीएम योगी...

विज्ञापन
Trending Videos

कहा- किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

अंबाला हाईवे स्थित एक सभागार में भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया। सीएम ने कहा कि गन्ना किसानों का भविष्य उज्जवल है। गन्ना किसानों का भुगतान दो दिन में कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार सहारनपुर की सहकारी चीनी मिल नानौता और सरसावा को 104 करोड़ रुपये देगी। निजी शुगर मिलों को सॉफ्ट लोन देकर एक सप्ताह में गन्ना भुगतान करा दिया जाएगा। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व की सपा और बसपा सरकार में किसानों का गन्ना भुगतान नहीं होता था। छह सालों से किसानों का भुगतान रुका हुआ था। पश्चिम यूपी में बंद पड़ी चीनी मिलों सहित सहारनपुर की दया और शाकंभरी मिल को चलवाने का काम भाजपा सरकार ने किया। ऋण मोचन के तहत किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया गया। इसका लाभ सबसे ज्यादा सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों के किसानों को मिला है।

उन्होंने कहा कि, आज किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है। गेहूं और धान का सीधा क्रय सरकार किसानों से कर रही है। 47 लाख मिट्रिक टन गेहूं और 37 लाख मिट्रिक टन धान खरीदा गया है। किसानों को अब एमएसपी मिल रहा है। पहले ऐसा नहीं होता था। 1995 से किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं दिए जा रहे थे, लेकिन अब किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन मिल रहे हैं। गांवों में 18 से 20 घंटे बिजली दी जा रही है, जिससे किसानों को खेतों की सिंचाई करने में किसी तरह की समस्या नहीं आ रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुना करना चाहते हैं। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इस दौरान गन्ना मंत्री सुरेश राणा, कृषि एवं प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुंडीर, महानगर अध्यक्ष सुधीर पंवार, विधायक देवेंद्र, प्रदीप चौधरी, ब्रिजेश सिंह मौजूद रहे।  

सहारनपुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव से सीख लेकर तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विवेक तिवारी जैसी घटनाएं रोकेगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही साढ़े तीन करोड़ राशन कार्ड वितरित होंगे। इसके अलावा एथनॉल बनाने के लिए नए प्लांट लगाए जाएंगे। सरकार खांडसारी उद्योग को भी बढ़ावा देगी।

योगी ने साढ़े पांच घंटे सहारनपुर सहित कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उपचुनाव की गलतियों से सीख लेकर कार्यकर्ता 2019 की तैयारियों में जुट जाएं। सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों के घरों में जाकर जानकारी दें। योगी ने इस दौरान यूथ से बूथ मजबूत करने का भी आह्वान किया। यहां गैरहाजिर रहने वाले कार्यकर्ताओं के बारे में भी योगी ने पूछा कि वे बैठक में अनुपस्थित क्यों हैं। 
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को बनाया भव्य  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में कांवड़ यात्रा को भव्य रूप से संपन्न कराया गया गई। पूर्व की सरकार तुष्टिकरण की मंशा के चलते कांवड़ यात्रा प्रभावित होती थी, लेकिन इस बार शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा भी कराई गई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे फोरलेन निर्माण कार्य शुरू कराया। पूर्व की सरकारों ने भ्रष्ट ठेकेदार को ठेका दिया था। हमने केंद्र सरकार को एनओसी देकर हाईवे निर्माण कार्य शुरू कराया है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ न्यायालय में भी सरकार मजबूती से केस लड़ रही है।

 नए राशन कार्डों के वितरण का किया शुभारंभ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को राशन कार्ड और उज्जवला गैस कनेक्शन वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों को राशन कार्डों का वितरण कर नए राशन कार्डों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पूनम को अंत्योदय कार्ड और मंजू रानी को पीएचएच कार्ड दिए। जबकि उज्जवला गैस कनेक्शन योजना के तहत रेखा और भारती को गैस कनेक्शन सौंपे। मुख्यमंत्री ने दो लाभार्थियों को राशन कार्ड बांटकर जनपद में नए राशन कार्ड वितरण का शुभारंभ किया।

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में करीब पांच लाख 44 हजार राशन कार्ड हैं। इनमें से महानगर के लिए एक लाख 33 लाख नए राशन कार्ड छपकर आ चुके हैं। इनका वितरण आज से शुरू हो गया है। इसके बाद देहात और कस्बों में नए राशन कार्डों का वितरण कराया जाएगा। बता दें कि जनपद के राशन कार्ड धारक लंबे समय से नए राशन कार्ड का इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा जिले में अब तक उज्जवला योजना के तहत एक लाख 18 हजार फॉर्म भरे जा चुके हैं। जिनमें से लगभग एक लाख 12 हजार लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें