फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश हत्याकांड- योगेश वर्मा और मेयर ने परिवार को दी सांतवना

विज्ञापन
विज्ञापन
योगेश वर्मा और मेयर ने परिवार को दी सांत्वना
विज्ञापन

परतापुर। आकाश हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का सिलसिला जारी है। रविवार को एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण रिठानी पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लेने के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उसके बाद पूर्व विधायक योगेश वर्मा और मेयर सुनीता वर्मा के साथ सपा नेता कीर्ति घोपला पहुंचे। एमएलसी लोकेश प्रजापति ने भी पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

आकाश की हत्या से पाल समाज में रोष व्याप्त है। वह हत्यारोपी डॉ. प्रदीप शर्मा व उसके परिवार की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। रविवार दोपहर पहुंचे सपा नेता योगेश वर्मा और मेयर सुनीता वर्मा ने परिवार से कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता आपके साथ हैं। सभी मिलकर आपको न्याय दिलाएंगे। वहीं पाल समाज के लोगों का कहना है कि पुलिस ने तीन दिन का समय मांगा है। उसके बाद भी हत्यारोपी नहीं पकड़े गए तो समाज के लोग रिठानी में महापंचायत करेंगे। महापंचायत का निर्णय पुलिस प्रशासन को मानना होगा। इस मौके पर रविंद्र राणा, किशन सिंह जाटव, राजन वर्मा, सिकंदर, हिमांशु आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें