फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : कुलपति

Mon, 08 Jun 2026 05:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय में योगा फॉर हेल्दी एजिंग सर्टिफिकेट कोर्स शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में योगा फॉर हेल्दी एजिंग फिलॉसफी एंड प्रैक्टिस विषय पर वैल्यू एडेड सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ किया गया। स्कूल ऑफ आर्ट एंड कल्चर, लैंग्वेजेज एंड ट्रेड के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने किया।



कुलपति ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं योगाभ्यास कर प्रतिभागियों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के प्रथम तकनीकी सत्र में वरिष्ठ आचार्य दीप कमल शर्मा और विश्वविद्यालय की योग शिक्षिका कुमारी श्रुति ने योग के दार्शनिक, शारीरिक और व्यावहारिक पक्षों पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला के पूर्व निदेशक डॉ. देवेंद्र कुमार मलिक, कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह, निदेशक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. तरुण सरकार, डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. महेश भारती, डॉ. अजीत सिंह रहे। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. अमित वर्मा, डॉ. रचना वर्मा, डॉ. आशा बिष्ट ने किया। यह सर्टिफिकेट कोर्स 8 जून से 21 जून तक संचालित होगा। समापन 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें