फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग गुरु स्वामी रामदेव पहुंचे मेरठ, आज करेंगे ‘परिधान’ का शुभारंभ

Mon, 24 Dec 2018 02:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
baba ramdev
विज्ञापन
योग गुरु स्वामी रामदेव बाबा सोमवार सुबह यूपी के मेरठ पहुंचे। दोपहर एक बजे वह हेलिकॉप्टर से परतापुर बाईपास पर उतरे। यहां उनका फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।   
विज्ञापन


अब स्वदेशी फैशन मेरठ शहर में भी मिलेगा। 'पतंजलि' की ओर से देश का पांचवां स्वदेशी परिधान शोरूम आज मेरठ में खुलेगा। शोरूम का शुभारंभ योगगुरु स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण करेंगे। 
विज्ञापन

बाबा रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने बताया कि पतंजलि के परिधान स्वदेशी की अवधारणा पर तैयार किए गए हैं।  स्वदेशी पहनने से गर्व की अनुभूति होती है। 

गौरतलब है कि यह मेरठ का पहला स्वदेशी परिधान शोरूम ओलंपिक चैंबर अपना बाजार के सामने गढ़ रोड बेगमब्रिज में खुल रहा है। इससे यहां के लोगों को आसानी से स्वदेशी परिधान उपलब्ध होंगे।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें