फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधीय पौधों के बीच चलेगी योग की कक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हर्बल और योग पार्क का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मेरठ विकास प्राधिकरण ने इसके लिए डिजाइन तैयार करा लिया है। उद्यान विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने एमडीए सचिव के सामने डिजाइन प्रस्तुत किया। सब कुछ ठीक रहा तो अगले एक-दो सप्ताह में टेंडर निकालकर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पहले इस पर आने वाले खर्च का ब्योरा एमडीए अधिकारियों के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन

शताब्दी नगर सेक्टर-एक में हर्बल और योग पार्क बनाने की तैयारी है। आठ हजार वर्ग मीटर में बनाए जाने वाले इस पार्क में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे टर्मिनल-तीन पर लगी योग मुद्राओं की तर्ज पर योग पार्क बनाने की तैयारी है। इसमें पार्क में आने वाले लोगों को एक अलग स्वरूप का अहसास हो सके। इससे सबसे अधिक फायदा यहां रहने वाले निवासी उठाएंगे। रैपिड रेल कॉरिडोर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास से ही गुजरने से लोग भी इसे देखने आ सकेंगे।
जिम पार्क भी बनाया जाएगा
इसी प्रांगण में जिम पार्क बनाने की भी तैयारी है। एक तरफ जिम पार्क, उसके बराबर में मंदिर पहले से बना है। इसके बाद फिर योग पार्क और हर्बल पार्क बनाने की तैयारी की गई है। इसमें अनेक औषधीय पौधों के लगाने के बाद बड़े-बड़े गमले लगाए जाएंगे। इसके चारों तरफ पॉथ-वे बनाया जाएगा। पार्क घूमने आने वाले लोग जॉगिंग भी कर सकें।
विज्ञापन

कर ली है पूरी तैयारी
डिजाइन बनाकर एमडीए सचिव के सामने रख दिया गया है। हमें अब टेंडर निकालकर कार्य शुरू कराने का इंतजार है। इस बार हमने तैयारी पूरी कर ली है - विपिन कुमार, उद्यान प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें