फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: योग से दिया स्वास्थ्य आत्मिक शांति का संदेश

विज्ञापन
दिव्या ज्योति जागृती संस्थान के द्वारा लालकुर्ती में आयोजित शिविर।
विज्ञापन
- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने लगाया विशेष शिविर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की मेरठ शाखा द्वारा लालकुर्ती स्थित राजकीय महिला शरणालय, राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन एवं राजकीय बाल गृह के सदस्यों के लिए विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षकों ने नाड़ी शोधन, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, धनुरासन, पर्वतासन एवं शवासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रशिक्षिकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, मानसिक तनाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन

संस्थान की मेरठ शाखा की संयोजिका साध्वी आर्या भारती ने कहा कि योग केवल शरीर और मन को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में संतुलन, आत्म-जागरूकता और आंतरिक शांति स्थापित करने का प्रभावी साधन है। उन्होंने कहा कि योग तनाव, चिंता और अवसाद को दूर करने के साथ-साथ प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान एवं शांति पाठ के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें