फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वर्षों की मेहनत, उम्मीदों और भविष्य पर भी ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास की टीम ने करीब 40 वर्ष से जमे व्यापारियों की दुकानों पर सील लगा दी। व्यापारियों का कहना है कि यह सील सेंट्रल मार्केट की दुकानों पर नहीं उनकी भावनाओं व भविष्य पर लगी है। इस कार्रवाई ने न सिर्फ उनके कारोबार को ठप कर दिया, बल्कि उनकी वर्षों की मेहनत, उम्मीदों और भविष्य पर भी ताला जड़ दिया। बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। मासूम बच्चों के चेहरे पर आई शिकन देख व्यापारियों की आंखे भर आईं। व्यापारी अपनी रोजी-रोटी को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

दुकानदार अशोक तिवारी, किशन लूथरा, राजकुमार शर्मा, नितिन रस्तोगी, सुखविंदर सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इस बाजार को खड़ा करने में लगा दी। दीवाली, होली और ईद जैसे त्योहार वे मिल-जुलकर मनाते थे जिससे बाजार में एक अलग ही एकता और उत्साह का माहौल रहता था। लेकिन अब वहीं बाजार वीरान हो गया है। कई व्यापारियों की आंखें नम हो गईं तो कई का गला इस कदर रूंध गया कि वे अपनी पीड़ा भी ठीक से बयां नहीं कर सके। व्यापारियों का आरोप है कि बिना कोई ठोस विकल्प दिए इस तरह की कार्रवाई ने उन्हें सड़क पर खड़ा कर दिया है।
-स्थानीय लोगों में नाराजगी व गुस्सा
इस कार्रवाई का असर सिर्फ व्यापारियों तक सीमित नहीं रहा। स्थानीय लोग आयुष, नवीन, राशिद, संजय, आलम ने कहा कि सेंट्रल मार्केट उनके रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा रहा है जहां से वे अपनी जरूरतों का सामान लेते थे। कार्रवाई के बाद से दुकानदारों के अलावा लोगों में भी नाराजगी और मायूसी देखने को मिल रही है। फिलहाल, पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इसी चर्चा में लगा है कि आगे क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें