फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नारायण का नाम लेने से ही अजामिल को मिला मोक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज-2 स्थित पी-पॉकेट शाखा पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथा व्यास पंडित हरीश चंद्र मिश्र शास्त्री ने अजामिल की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि अजामिल एक धर्मात्मा ब्राह्मण था, किंतु कुसंगति के कारण वह 80 वर्षों तक पाप के दलदल में धंसता चला गया। जब यमदूत उसके प्राण लेने आए तो भय से व्याकुल अजामिल ने अपने छोटे पुत्र नारायण को पुकारा। बस यही एक पुकार उसके जीवन की सबसे बड़ी पुण्याई बन गई। भगवान विष्णु के दूत तत्काल प्रकट हुए और यमदूतों को ललकारते हुए कहा, यह हमारा है, इसने नारायण नाम लिया है। अजामिल को मोक्ष की प्राप्ति हुई।
विज्ञापन

इसके पश्चात कथा व्यास ने प्रह्लाद चरित्र एवं नरसिंह अवतार की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भक्त पर जब भी संकट आता है, भगवान खंभे को चीरकर भी प्रकट हो जाते हैं। यह सुनकर पूरा पंडाल जय नरसिंह भगवान के जयकारों से गूंज उठा। कथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से सायं छह बजे बजे तक जारी है। रजनीश सिंघल, बृजेश्वर त्यागी, कुलदीप चौहान, देवेंद्र शर्मा, चौधरी अशोक, अनुज यादव, प्रमोद गोयल, आशीष गुर्जर, अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजीव कर्णवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें