फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023 : पूरे वर्ल्ड में चमके मेरठ के सितारे, समीर रिजवी भी खूब छाए, खेल विवि का कार्य हुआ शुरू

Wed, 27 Dec 2023 11:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : आईपीएल को लेकर दिसंबर में ही खिलाड़ियों की बोली लगी। इसमें मेरठ निवासी समीर रिजवी पर लगी बोली ने सबको चौंका दिया। समीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
पारुल चौधरी और अन्नू रानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ को यूं ही खेल नगरी नहीं कहा जाता। यहां के खिलाड़ी अपनी चमक विश्व पटल पर बिखेर रहे हैं। वर्ष 2023 में भी खिलाड़ियों ने क्रांतिधरा का नाम रोशन किया। मेरठ की एथलीट पारुल चौधरी और अन्नू रानी ने जहां एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किए, वहीं पहली बार हुए पैरा खेलो इंडिया खेलों में भी पदकों की झड़ी लगाई।

विज्ञापन


प्रदेश का पहला खेल विवि भी यहां सरधरना के सलावा गांव में बनने जा रहा है, जिसके निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। उम्मीद है कि अगले वर्ष में खेल विवि काफी हद तक बनकर तैयार हो जाएगा। 2024 में होने वाले ओलंपिक में भी खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद रहेगी।

एशियन गेम्स में आए दो स्वर्ण
अक्तूबर में चीन में हुए एशियन खेलों में मेरठ मंडल के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा। मेरठ के इकलौता गांव की रहने वाली एथलीट पारुल चौधरी ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपल चेज में रजत पदक जीता। बहादरपुर निवासी अन्नू रानी ने जेवलिन में स्वर्ण पदक जीता। डिसक्स थ्रो में सीमा अंतिल ने कांस्य पदक, शॉटपुट में किरन बालियान ने कांस्य पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया। पैरा एशियन गेम्स में भी मेरठ की पावर लिफ्टर जैनब खातून ने रजत जीता।

पहली बार हुए पैरा खेलो इंडिया में भी खूब आए पदक
दिल्ली में पहली बार हुए पैरा खेलो इंडिया में मेरठ की प्रीति ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में दो गोल्ड जीते, फातिमा ने डिस्कस और जेवलिन में दो गोल्ड जीते, रिया ने शॉटपुट में गोल्ड जीता, दीपिका ने क्लब थ्रो में गोल्ड जीता। दीपिका ने ही शॉटपुट में रजत पदक जीता। अनुभव ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। जैनब खातून ने पावर लिफ्टिंग में रजत पदक जीता। सुमित ने पावर लिफ्टिंग में गोल्ड जीता। विवेक चिकार ने तीरंदाजी में रजत पदक जीता। नौ खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक प्राप्त किए।

आईपीएल की बोली में चमके समीर
आईपीएल को लेकर दिसंबर में ही खिलाड़ियों की बोली लगी। इसमें मेरठ निवासी समीर रिजवी पर लगी बोली ने सबको चौंका दिया। समीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा। वह सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी रहे। उनपर खूब धनवर्षा हुई। अब वर्ष 2024 में उनका सफर और आसान हो जाएगा। उन्होंने हाल ही में हुई यूपी लीग में नौ मैच में 455 रन बनाए। इनमें दो शतक और 35 छक्के शामिल थे, जिसके बाद वह सबकी निगाहों में आए।

यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग
विज्ञापन

खेल विवि का कार्य हुआ शुरू, 388.53 करोड़ में बनेगा
सरधना के सलावा में खेल विवि का कार्य भी वर्ष 2023 में शुरू हो गया। इसके निर्माण के लिए बजट में 388.53 करोड़ रुपये की घोषणा हुई थी, जिसमें से पहली किस्त भी लगभग 90 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को मिल चुके हैं। इसका कार्य शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि वर्ष 2024 में खेल विवि काफी हद तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें पॉकेट वन में प्रशासनिक ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, क्लासरूम, सेंट्रल लाईब्रेरी, आवास, हॉसटल आदि बनेंगे। इसमें कई स्टेडियम, फुटबॉल ग्राउंड, इनडोर स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स आदि बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर के श्रमिक इस्राइल में भवनों को देंगे नया आकार, प्रतिमाह वेतन मिलेगा 1.25 लाख,15 हजार बोनस भी मिलेगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें