फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यशु और अंकुर का अंडर-19 यूपी क्रिकेट टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। क्रिकेटर यशु प्रधान और अंकुर शर्मा का यूपी अंडर-19 टीम में चयन हुआ है। यशु प्रधान अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का लगातार ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।
विज्ञापन

बीसीसीआई की ओर से घरेलू सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सीनियर वर्ग में रणजी ट्रॉफी मैचों का आयोजन शुरू हो गया है। अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच भी चल रहे हैं। अब अंडर-19 वर्ग में कूच बिहार ट्रॉफी के मैचों की शुरुआत 6 नवंबर से हो रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से यूपी की टीम का चयन कर लिया गया है। इसमें मेरठ के दो खिलाड़ियों को मौका मिला है। इसमें सर्वाेदय कॉलोनी निवासी हरफनमौला यशु प्रधान और तेज गेंदबाज अंकुर शर्मा शामिल हैं। उत्तर प्रदेश का मैच 6 नवंबर को बरेली में मध्यप्रदेश के साथ होगा।
यशु प्रधान विक्टोरिया पार्क में प्रशिक्षण ले रहे हैं और पिछले सत्र में भी उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। उन्होंने 340 रन बनाए और 6 विकेट लिए थे। इसके अलावा वीनू मार्कंड ट्रॉफी में पिछले सत्र में उन्होंने 350 रन बनाए और 15 विकेट प्राप्त किए थे। पिछले वर्ष बीसीसीआई की ओर से उन्हें एनसीए कैंप में भी शामिल किया गया था। इस साल यूपी लीग में गोरखपुर लायंस की टीम में भी यशु को चुना गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें