दौराला - पूर्व विधायक चंद्रवीर से मुलाकात करते यशपाल सोम। स्रोत : स्वयं
दौराला। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता यशपाल सिंह सोम ने दौराला में पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति को लेकर चर्चा हुई।
यशपाल सिंह सोम पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा से टिकट के दावेदार रहे थे। इस बार भी वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से संपर्क कर रहे हैं। मुलाकात के दौरान चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। यशपाल सिंह सोम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव पीडीए के नाम पर लोगों के साथ छल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा मजबूत संगठन और जनसमर्थन के साथ मैदान में उतरेगी।