फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यशोदा का नंद लाला... जेल में झूम उठे बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई
विज्ञापन

- मुस्कान की बेटी राधा रानी बनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। जेल में कान्हा और राधा के भजन गाए गए। इस दौरान जेल प्रशासन ने बंदियों के लिए प्रसाद भी तैयार कराकर वितरण कराया। जेल में बंद सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी पत्नी मुस्कान की बेटी राधा बनी। इस दौरान महिला बंदियों ने भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बंदियों ने व्रत भी रखे। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें यशोदा का नंद लाला समेत कई भजनों पर बंदियों ने हिस्सा लेकर माहौल भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

जेल में ही मुस्कान ने दिया था बेटी को जन्म
मुस्कान ने 23 नवंबर 2025 को अपने पति सौरभ राजपूत के जन्मदिन वाले दिन बेटी को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्ची को मुस्कान के साथ ही जेल में रखा गया। अब उसकी पहली जन्माष्टमी पर उसे राधारानी के रूप में सजाया गया। मुस्कान की बेटी का नाम जन्म के बाद राधा रखा गया था। बच्ची के जन्म के बाद जेल में हर कोई उसे राधा नाम से ही पुकारता था। करीब एक महीने पहले मुस्कान ने उसका नाम बदलकर मन्नत रख दिया। जन्माष्टमी पर उसे राधारानी के रूप में सजाया गया। अन्य बंदियों के बच्चों को भी राधा कृष्ण की वेशभूषा पहनाकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई
मेरठ। पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने कान्हा और राधा के भजन गाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। पुलिसकर्मियों के परिवार के लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें