पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के शहर में स्कूल और अस्पताल सहित कई प्रॉपर्टी में शेयर मिले। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को पुलिस ने नोटिस भेजकर जानकारी मांगी। साथ ही याकूब की कंपनी में शेयरधारकों से भी जवाब मांग लिया है। पुलिस का कहना है कि जब्तीकरण से पहले सारे साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
31 मार्च 2022 को हापुड़ रोड स्थित याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी अवैध तरीके से चलती मिली थी। याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत 17 लोगों पर खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। चार दिन पहले याकूब, फिरोज, इमरान, संजीदा बेगम, मोहित त्यागी, फैजान, मुजीब के खिलाफ गैंगस्टर का भी मुकदमा कर मुजीब और उसका भाई मुशीर जेल भेजा है। पुलिस ने याकूब परिवार से जुड़ी सभी कंपनियों की जानकारी जुटाई हैं। पुलिस ने बताया कि याकूब कुरैशी के शहर में अस्पताल और स्कूल भी शेयर हैं। उनकी संपत्ति, बैंक खातों की भी डिटेल एकत्र की जा रही है।
यह भी पढ़ें: अमानगढ़ की खास बातें: सिर्फ दिन में कर सकेंगे जंगल की सफारी, विदेशी पर्यटकों से वसूला जाएगा दोगुना शुल्क
मुंबई और देहरादून में दबिश की तैयारी
एसटीएफ याकूब और उनके बेटों की लोकेशन का पता लगाने के लिए सीडीआर खंगाल रही है। याकूब पहले दिल्ली में अपने रिश्तेदार के यहां पर दोनों बेटों के साथ छुपे थे। गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद याकूब ने ठिकाना बदल दिया है। अब पुलिस मुंबई और देहरादून में याकूब के रिश्तेदारों के यहां पर दबिश देनी की तैयारी में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें: सपा कार्यकर्ता के घर डकैती: तुम्हारे पिता को हार्टअटैक आया है... कुंडी खोलो, फिर बड़ी वारदात से दहला इलाका