फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याकूब हत्याकांड: सिर में डंडा मारने से हुई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
याकूब हत्याकांड: सिर में डंडा मारने से हुई हत्या
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट के अहमद नगर में आटा चक्की मालिक याकूब के पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि सिर में डंडा लगने से कई नसें फट गई। सिर से ज्यादा खून बहने पर उसकी मौत हुई है। पुलिस ने हत्यारोपी अजहर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया और दूसरे आरोपी कमर की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम आठ बजे करीब लिसाड़ी गेट अहमद नगर गली नंबर 16 में आटा चक्की मालिक याकूब पुत्र लियाकत की उसके पड़ोसी मजहर व असर ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। वृद्ध याकूब का कसूर इतना था कि उसने अपनी चक्की के सामने ई-रिक्शा खड़ा करने पर दबंग पड़ोसियों का विरोध किया था। लिसाड़ीगेट थाने में मजहर व कमर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। फरार आरोपी कमर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी अजहर को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी के कारण से मौत हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट को सील कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें