फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकारात्मक ऊर्जा दूर करता है यज्ञ : मनीष स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौचंदी स्थित बालाजी मंदिर में वार्षिक महोत्सव मेंहनुमत महायज्ञ कराया
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। नौचंदी ग्राउंड स्थित बालाजी मंदिर में वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन हनुमत महायज्ञ हुआ। मंदिर के संस्थापक पंडित नरेंद्र स्वामी महाराज ने मुख्य यजमान विकास गर्ग और आभा गर्ग के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर महायज्ञ का शुभारंभ किया।

आचार्य शिवम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संकल्प कराया गया। इसके बाद भक्तों ने हनुमान चालीसा की चौपाइयों का उच्चारण करते हुए महायज्ञ में आहुतियां दीं। जीवन प्रबंधन के आध्यात्मिक गुरु महंत आचार्य मनीष स्वामी ने हनुमत महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान हनुमान बालाजी को समर्पित यह धार्मिक अनुष्ठान जीवन की बाधाओं, बीमारियों और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में लाभकारी है। यह सुख , शांति, समृद्धि लाने का प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य ने शारीरिक एवं मानसिक शांति के लिए महायज्ञ की उपयोगिता बताई। मानसिक अवसाद और आत्महत्या की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। इसके साथ ही इन समस्याओं के आध्यात्मिक समाधानों की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर मंदिर समिति के कृष्णपाल राणा, सतीश शर्मा, जगमोहन, विनोद कुमार, आशीष अग्रवाल, अनिल गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल और योगेंद्र रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें