फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: याकूब कुरैशी और बेटे पर अब इनाम हुआ 50 हजार, 33 गाड़ियां ढूंढने में जुटी पुलिस

Wed, 04 Jan 2023 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान पर अब 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये का इनाम कर दिया है। वहीं, एसपी सिटी द्वारा गैंगस्टर के तहत याकूब की 26 जगह पर 85 करोड़ संपत्ति को जब्त करने की तैयारी कर ली। दावा किया गया है कि लिखापढ़ी हो चुकी है, छह-सात दिन में कार्रवाई कर दी जाएगी।

विज्ञापन


31 मार्च 2022 को हापुड रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्टरी पर अवैध तरीके से पैकिंग किए जाने का खुलासा पुलिस ने किया था। याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे फिरोज, इमरान, मैनेजर मोहित त्यागी सहित 17 लोगों को नामजद किया गया। उसके बाद पुलिस ने एक माह पहले याकूब और उनके परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत के मवीं कलां में राहुल गांधी ने लालचंद से की बात, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोज जेल चला गया और संजीदा बेगम अग्रिम जमानत पर हैं। याकूब और इमरान को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि फरार पिता-पुत्र पर अब इनाम 25-25 हजार रुपये को बढ़ाकर 50 हजार की संस्तुति की गई है। जिसकी रिपोर्ट आईजी मेरठ रेंज को भेज दी है।
 
17 जगह पर बिल्डिंग
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि याकूब कुरैशी की 26 जगह एक अरब की संपत्ति चिह्नित हुई हैं जिनमें से 17 जगह पर बिल्डिंग बनी हुई हैं। इन 17 जगह की कीमत का आकलन पीडब्ल्यूडी इंजीनियर से कराया गया है। कीमत 85 करोड़ रुपये आंकी गई। छह-सात दिन में याकूब की 85 करोड़ रुपये की संपत्ति को गैंगस्टर के तहत जब्त किया जाएगा।
 
33 गाड़ी ढूंढने में जुटी पुलिस
याकूब कुरैशी की ओडी, बीएमडब्ल्यू सहित 33 गाड़ी चिह्नित हुई हैं। आरटीओ से उनका रिकॉर्ड खंगाला गया है। सीओ किठौर रूपाली राय को गाड़ी ढूंढने में लगाया है। बताया गया कि याकूब के रिश्तेदार और परिचितों के पास ये वाहन चल रहे हैं। पुलिस का कहना कि अगर याकूब के वाहन किसी के पास हैं तो पुलिस को तुरंत बताएं, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें