रात 10 बजे तक वापस नहीं लौटने पर मां ने लक्ष्य को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने लक्ष्य के दोस्त के मोबाइल पर कॉल की। दोस्त ने दस मिनट में घर पहुंचने की बात कही।
रात 10:30 बजे घर की घंटी बजी तो उसकी मां ममता ने दरवाजा खोला तो लक्ष्य का शव चौखट पर पड़ा था और आरोपी भाग रहे थे। परिजन आनन-फानन में लक्ष्य को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत बताया।
सीएचसी रात्रि प्रभारी डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में छाती में चाकू का निशान है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने हत्या की तहरीर दी हैं, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मोबाइल की सीडीआर से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।