फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेढ़ साल से एक्स-रे फिल्म खत्म, सीएचसी में जांच ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
- मरीजों को मजबूरन प्राइवेट संस्थान का लेना पड़ रहा सहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले करीब डेढ़ साल से एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को एक्स-रे कराने पहुंचे भाकियू आजाद के प्रवक्ता हनीफ राणा की भी जांच नहीं हो सकी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
हनीफ राणा शुक्रवार को चिकित्सीय जांच के सिलसिले में सीएचसी पहुंचे थे। पर्ची बनवाने के बाद जब वह एक्स-रे कक्ष में पहुंचे तो कर्मचारियों ने फिल्म उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी से जानकारी की।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि फरवरी 2025 से एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं है। उन्होंने फिल्म उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र और रिमाइंडर भी दिखाए। कर्मचारियों के अनुसार, सीएचसी में लगी एक्स-रे मशीन पुरानी है और उसके लिए इस्तेमाल होने वाली फिल्म बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं हो रही है। इसके चलते मरीजों को एक्स-रे के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी लेने के लिए हनीफ राणा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर बात की। उन्होंने सीएचसी में एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं होने की समस्या से अवगत कराया। हनीफ राणा का कहना है कि यदि स्वास्थ्य विभाग जल्द एक्स-रे फिल्म और आवश्यकतानुसार आधुनिक मशीन की व्यवस्था नहीं करता है तो भाकियू आजाद आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए सीएचसी पर एक्स-रे जैसी जरूरी जांच की सुविधा उपलब्ध रहना आवश्यक है। लंबे समय से सुविधा बंद होने से गरीब मरीजों को निजी केंद्रों पर जांच कराने के लिए अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें