फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पार्षद किन्नर ने दम तोड़ा, अस्पताल में तोड़फोड़  

Fri, 19 May 2017 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोली लगने से घायल पूर्व पार्षद किन्नर फाको उर्फ तासी ने बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। किन्नरों ने फाको का ठीक से इलाज न करने का आरोप लगाकर पहले जिला अस्पताल में हंगामा किया और फिर आनंद हॉस्पिटल पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस और अस्पताल कर्मियों को भी दौड़ा लिया। 
विज्ञापन


पूर्व पार्षद किन्नर फाको उर्फ तासी को मंगलवार दोपहर उनके घर श्यामनगर, लिसाड़ी गेट में घुसकर दो शूटरों ने पांच गोलियां मारी थीं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे फाको ने आनंद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी लगते ही शहर और देहात के सैकड़ों किन्नर अस्पताल पहुंच गए। किन्नर के शव को एक्सरे के लिए पोस्टमार्टम हाउस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद किन्नर फाको के शव को आनंद हॉस्पिटल ले आए और शव हॉस्पिटल के सामने रखकर खुद अंदर घुस गए। किन्नरों ने हॉस्पिटल परिसर में तोड़फोड़ के अलावा इमरजेंसी ओर आईसीयू तक में धावा बोला। सूचना पर एसओ मेडिकल फोर्स लेकर पहुंचे तो किन्नर पुलिस और अस्पताल के कर्मचारियों से भिड़ गए। जिस पर मरीजों और तीमारदारों में भी अफरातफरी फैल गई। बाद में मौके पर पहुंचे एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने किसी तरह किन्नरों को समझाकर शांत किया। एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम ने बताया कि हॉस्पिटल में मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में 150 किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो चक्का जाम 
किन्नरों ने ऐलान कर दिया कि फाको के हत्यारे 24 घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किए तो वह शहर में जाम लगाकर हंगामा करेंगे। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किन्नरों का आरोप है कि पुलिस अभी तक हत्यारों का पता तक नहीं लगा सकी है। पुलिस मामले में लीपापोती करने में जुटी है। किन्नरों ने यहां तक धमकी दे दी कि देशभर के किन्नरों को एकत्र कर बड़ी पंचायत कर पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


दो थानों में भी हंगामा
किन्नरों ने थाना मेडिकल और थाना लिसाड़ी गेट पहुंचकर भी जमकर हंगामा किया। पुलिस किन्नरों को समझने लगी कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। लेकिन किन्नरों ने पुलिस को खरीखोटी सुना दी। पुलिस अफसरों ने किसी तरह उन्हें शांत किया।

पुलिस फोर्स के बीच शव सुपुर्द-ए-खाक 
भारी पुलिस फोर्स के बीच फाको के शव को श्यामनगर स्थित घर पर ले जाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात किन्नरों ने कचहरी पुल के पास कब्रिस्तान में पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें