फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ऑपरेशन गलियां’ से होगा क्राइम कंट्रोल

Fri, 19 May 2017 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 मथुरा में दो सराफा कारोबारियों की हत्या के बाद शासन की सख्ती के चलते जिला पुलिस ने क्राइम कंट्रोल को नया प्लान तैयार किया है। पुलिस ने उन गलियों को चिंह्नित किया गया है, जहां से बदमाश वारदात के बाद भागते हैं। इन गलियों पर पुलिस की निगाह होगी। यही नहीं सड़कों पर भारी भरकम फोर्स उतारकर अचानक चेकिंग की प्लानिंग भी है। बृहस्पतिवार को पूरे शहर में इस प्लान का ट्रायल किया गया।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस मुख्यालय ने भी सख्त हिदायत दी है। लिहाजा जिले में क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस ने नया प्लान बनाया है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी के अनुसार हाल में हुई कुछ घटनाओं का विश्लेषण करने पर पता चला कि बदमाशों ने ऐसी जगह वारदात अधिक की हैं जहां भागने के विकल्प अधिक हैं। लिहाजा पुलिस प्रत्येक थाना क्षेत्र की इन गलियों पर नजर रखेगी। प्रत्येक थानाध्यक्षों को इस संबंध में हिदायत दी गई है। वे अपने क्षेत्र की गलियों को चिंह्नित कर वहां पुलिस पिकैट, फैंटम की गश्त कराएं। इसी तरह कुछ चौराहों को भी चिह्नित किया गया है, यहां यूपी 100 की गाड़ी रखी जाएगी।

हाई स्पीड बाइक वाले युवकों की खास चेकिंग 
एसपी सिटी के अनुसार अधिकतर छीना झपटी की घटनाओं में नई उम्र के बदमाश होते हैं। ये लोग अपाचे, पल्सर आदि हाई स्पीड वाली बाइकों का प्रयोग करते हैं। ऐसे में इन बाइकों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अब हर रोज शहर के अलग-अलग स्थानों पर भारी भरकम पुलिस बल के साथ फोर्स नजर आएगी। किसी भी जगह 15-20 पुलिस कर्मी एक साथ चेकिंग अभियान चलाएंगे। 
विज्ञापन


शहर में ट्रायल शुरू, पुलिस ने मांगा सहयोग
पुलिस ने बृहस्पतिवार से प्लान का ट्रायल किया। सुबह 10 बजे से शाम तक शहर के अलग-अलग स्थानों पर भारी फोर्स के साथ ये अभियान चलाया गया। दिल्ली रोड पर ईरा माल के बाहर और ईव्ज चौराहे पर अभियान चलाया गया। कई गलियों में भी पुलिस पिकैट और फैंटम राउंड पर थी। एसपी सिटी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस के इस अभियान में सहयोग करें। यदि किसी को कोई संदिग्ध नजर आता है तो तुरंत यूपी 100 या संबंधित थाने को सूचित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें