फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wst UP News Live: मेरठ में हाईवे से नीचे गिरी चलती कार, शामली में कैंटर पलटा, दो की मौत

Wed, 03 Apr 2024 04:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ में एनएच 119 पर भीषण हादसा हो गया। यहां एक ब्रेजा कार तीन बार पलटी खाकर सर्विस रोड पर जा गिरी। शामली में कैंटर पलटने से हुए हादसे में दो की मौत हो गई। वहीं सपा ने बागपत में नामांकन खत्म होने से एक दिन पहले प्रत्याशी बदल दिया है। अमरपाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
मेरठ में भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:41 PM, 03-Apr-2024

शामली के कांधला में भीषण हादसा, दो की मौत

उत्तर प्रदेश के शामली में कांधला थानाक्षेत्र में आज दोपहर हुए भीषण हादसे ने दो लोगों की जान ले ली। यहां कांधला बस स्टैंड के नजदीक एक कैंटर पलट गया। जिसके नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है।

03:05 PM, 03-Apr-2024

बागपत में सपा ने बदला प्रत्याशी

मेरठ हापुड़ लोकसभा से एडवोकेट भानु प्रताप का टिकट बदलने के बाद सपा ने बागपत में नामांकन खत्म होने से एक दिन पहले टिकट बदल दिया है। यहां अमरपाल शर्मा को  प्रत्याशी बनाया गया है।

अखिलेश यादव के यहां सुबह से कई टिकट को लेकर बैठक चल रही थी। अब बागपत लोकसभा सीट से अमरपाल शर्मा प्रत्याशी बनाए गए हैं। भाजपा के राजकुमार सांगवान से उनका मुकाबला रहेगा।

03:04 PM, 03-Apr-2024

एनएच 119 पर भीषण हादसा,  ब्रेजा कार 3 पलटी खाकर सर्विस रोड पर गिरी

मेरठ में एनएच 119 पर भीषण हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार तीन बार पलटी खाते हुए नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे में बाइक सवार तनी लोग चपेट में आ गए। बताया गया कि हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि इंचौली थाना क्षेत्र के नंगली ईशा गांव के नजदीक यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
12:37 PM, 03-Apr-2024

दुकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

बड़ौत में बिनौली रोड पर मंगलवार की रात चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़कर लाखो का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।

नगर की बिनौली रोड के रहने वाले रजत तोमर की रेलवे फाटक के पास मोबाइल व ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की दुकान है। उसने बताया कि मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर अपने घर गया था।

बुधवार की सुबह उसके पास पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि उनकी दुकान के ताले टूटे पड़े है। उसने दुकान पर जाकर देखा कि दुकान से दो लाख की नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका था। घटना को लेकर व्यापारियों में रोष हो गया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।

12:36 PM, 03-Apr-2024
एटीएम में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

बागपत में पीएनबी का एटीएम तोड़कर लाखों की चोरी का प्रयास 

उत्तर प्रदेश के बड़ौत नगरपालिका स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी के प्रयास किया गया। बैंक अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में एक युवक मास्क पहनकर एटीएम से छेड़छाड़ करता दिखाई दिया है। 

मंगलवार की देर रात कुछ युवक पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर पहुंचे और एटीएम तोड़कर लाखों की चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन उनका प्रयास सफल नहीं हुआ। इसकी भनक बैंक अधिकारियों को भी नहीं लगी। क्योंकि एटीएम नहीं चलने की जानकारी किसी ने भी उन तक नहीं पहुंचाई।

बुधवार की सुबह कुछ ग्राहक एटीएम से रुपये निकालने आए तो एटीएम टूटा हुआ था। जब सीसीटीवी देखा गया तो एटीएम तोड़ने व चोरी के प्रयास की वारदात का पता चला और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

सीसीटीवी की फुटेज में एक युवक ने मास्क पहना हुआ है।बैंक के मैनेजर नरेश गर्ग ने पुलिस को जानकारी दी और कोतवाल संजय शर्मा मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। युवक को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
11:45 AM, 03-Apr-2024

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से नामांकन करने पहुंचे बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी

मेरठ से बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा से मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहीं सपा से सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया।

09:12 AM, 03-Apr-2024

केंटर ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, दो मासूमों की मौत, चार महिलाएं घायल

बागपत जनपद में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। यहां ई-रिक्श मे अलावालपुर से खेड़की गांव मे माता पूजने आ रहे श्रद्धालुओं को केंटर ने टककर मार दी। जिसमें दो बच्चों कि मौत और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। केंटर चालक मौके से फरार। घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

मेरठ से उरई के लिए बस सेवा शुरू
परिवहन निगम ने मेरठ से उरई तक रोडवेज बस सेवा शुरू की है। सोहराब गेट डिपो से रोजाना सुबह छह बजे बस चलेगी। मेरठ के यात्रियों को शिकोहाबाद, इटावा, औरेया, जालौन के लिए भी सीधी बस मिली है। मेरठ से उरई तक की सीधी ट्रेन सेवा नहीं है।

मेरठ से प्रदेश के अधिकांश शहरों तक रोडवेज बस सेवा चल रही है। परिवहन निगम अब और लंबी दूरी की बसें चल रहा है। अब नया रूट मेरठ से उरई तक बनाया गया है। सोहराब गेट डिपो से उरई के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है।

यह बस सुबह छह बजे सोहराब गेट डिपो से उरई के लिए रवाना होगी। यह अगले दिन वहां से वापस आएगी। इस मार्ग पर दो बसें लगाई गईं। एक मेरठ से और दूसरी उरई से चलेगी ताकि यात्रियों को रोजाना निर्धारित समय पर बस सेवा उपलब्ध हो सके।

सोहराब गेट डिपो के केंद्र प्रभारी संचालन आसिफ अली ने बताया कि बस अलीगढ़, हाथरस, आगरा, शिकोहाबाद, इटावा, औरेया, जालौन होकर उरई जाएगी।

09:10 AM, 03-Apr-2024

रात का तापमान हुआ कम, गर्मी से कुछ राहत मिली

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी इसका असर दिखने लगा है। दिन में तापमान बढ़ने के बावजूद हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत दी। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर हिमपात हुआ है, लेकिन मैदानी इलाकों में धरती तप रही थी। बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में इसका असर दिख रहा है। पिछले तीन दिन से आसमान में बादल दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार सुबह तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद बादल दिखे। मंगलवार को दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और तापमान 31 के पार पहुंच गया। वहीं, रात का तापमान घटकर 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआई बढ़कर 103 पर पहुंच गया। जयभीमनगर में 99, गंगानगर में 98, पल्लवपुरम में 112, बेगमपुल 107, दिल्ली रोड पर 106 एक्यूआई दर्ज किया गया।

08:52 AM, 03-Apr-2024

Wst UP News Live: मेरठ में हाईवे से नीचे गिरी चलती कार, शामली में कैंटर पलटा, दो की मौत

लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ रहा है। आज गृह मंत्री अमित शाह और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। शाहपुर कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आज केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के समर्थन में जनसभा आयोजित की गई। वहीं अमित शाह और जयंत चौधरी को सुनने के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही रैली स्थल पर जुटने लगी है। मंच से जहां जयंत चौधरी ने सपा छोड़ने के सवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैंने पलटी नहीं मारी है, इसे पटखनी देना कहते हैं। 

वहीं अमित शाह ने कहा कि रैली के मंच से बोलेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ करना है। इसी भूमि से चौधरी चरण सिंह ने किसानों की आवाज उठाने का काम किया। भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण के कार्य किए। कैराना से पहले पलायन होता था। 2017 के बाद यूपी से गुंडे पलायन करने लगे हैं। उनका मकसद परिवार के आदमी को सीएम और पीएम बनाना है, बीजेपी गरीबों को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें