अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान के फोटो सोशल मीडिया पर वाहवाही लूट रहे हैं। एक फोटो में दिव्या काकरान छोटे भाई दीपक के कंधों पर बैठी हैं, जबकि दूसरे फोटो में उन्होंने बड़े भाई देव काकरान को अपनी पीठ पर बैठा रखा है।
दिव्या के पिता सूरज पहलवान ने बताया इन दिनों दिव्या दिल्ली में कुश्ती का अभ्यास कर रही हैं। छोटा भाई दीपक भी कुश्ती खिलाड़ी है। जबकि बड़ा भाई देव कुश्ती खिलाड़ी रह चुका है। दोनों भाई अधिकतर समय बहन के साथ ही रहते हैं।
मूल रुप से मुजफ्फरनगर के पुरबालियान निवासी दिव्या का मेरठ से भी गहरा नाता है। सीसीएसयू से ग्रेजुएशन कर रही दिव्या काकरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी तक 60 से ज्यादा पदक हासिल कर चुकी हैं।
एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स सहित वह अब तक कई पदक हासिल कर चुकी हैं। दिव्या की नजर 2020 में होने वाले ओलंपिक गेम्स पर है। जिसके लिये जल्द प्रतियोगिता आयोजित होगी। जो दिव्या का ओलंपिक का टिकट फाइनल करेगा।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/