फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रवि की आराधना... मंगल मुहूर्त में दान कर कमाया पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ग्रहों के राजा सूर्य के वर्ष 2025 के पहले राशि परिवर्तन पर हर तरफ दान पुण्य किया गया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मंदिरों में आरती, पूजन, भंडारे हुए। मंदिर, घर, कॉलोनी, बाजारों में खिचड़ी वितरण किया गया। बाबा औघड़नाथ मंदिर मार्ग, बेगमपुल सहित विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को कपड़े, खाद्य सामग्री वितरित कर लोगों ने पुण्य कमाया।
विज्ञापन

श्री नागेश्वर महादेव मंदिर नवीन मंडी देहली रोड पर खिचड़ी और मीठे चावल का भंडारा लगाया गया। मनोज गुप्ता, राजीव मित्तल, टोनी, विपिन गुप्ता, विजय, किशन, दीपक गर्ग, विजय अग्रवाल रहे। खंदक बाजार में हैंडल व्यापारियों में अंकुर गोयल, गुरदीप सिंह, विपिन रस्तौगी, नीलकमल रस्तोगी ने खिचड़ी वितरण किया। संजय नगर हनुमान मंदिर में समाजवादी महिला संगठन के द्वारा खिचड़ी वितरण किया गया। वर्षा चौधरी, मृदुला यादव, नारायण झा, नंद किशोर, लता रहीं। प्राचीन कंठी माता मंदिर तोपखाना बाजार में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में शामिल मंदिर समितियों में धर्म सिंह यादव, सोहन लाल, सुरेंद्र, विशाल, पंडित प्रेम शंकर पांडेय ने पूजन किया। श्रीकृष्णा कृपा जिज्ञो गीता परिवार समिति से जुड़े राजीव, अनमोल, पंकज, राजेंद्र, आशीष, अमित के द्वारा बेगमपुल पर कंबल और खिचड़ी वितरण किया। सदर निवासी महेश चंद गुप्ता और संयुक्त व्यापार संघ मंत्री अंकित गुप्ता मनु की टीम ने चावल वितरण किया।

गोल मंदिर जयदेवी नगर में आरती पूजन
श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा बिल्वेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति पर गणेश दत्त शर्मा, राशि शर्मा ने खिचड़ी, कंबल का वितरण किया। भारतीय दंत चिकित्सा संघ द्वारा गोल मंदिर जय देवी नगर में पूजा अर्चना और आरती कर पर्व मनाया गया। चिकित्सकों ने मंदिर में आरती के उपरांत खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन


हनुमंत कथा को लेकर भूमि पूजन
हनुमंत कथा सेवा समिति द्वारा नागा बाबा ट्रस्ट सूरजकुंड में 26 जनवरी से प्रारंभ हो रही हनुमंत कथा से पूर्व भूमि पूजन किया। आचार्य डॉ. कपिल आचार्य ने ध्वजारोहण किया। छह यजमानों द्वारा हवन किया गया। हवन के पश्चात प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण किया गया। हनुमंत कथा समिति के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि हनुमंत कथा प्रसिद्ध कथा वाचक अरविंद भाई ओझा (मोदीनगर वाले) के मुखारविंद से होगी। इस अवसर पर महामंत्री मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव गर्ग, नागा बाबा ट्रस्ट महामंत्री राधा मोहन, सदस्य राज गोपाल, मोहनपूरी से पार्षद उत्तम सैनी, निवर्तमान पार्षद अंशुल गुप्ता रहे।

छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति ने मनाई मकर संक्रांति
छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति के द्वारा जीरो माइल पर यज्ञ किया गया। आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी ने कहा कि जिस प्रकार चावल, दाल, सब्जी आदि सभी को मिलकर भोजन रूपी खिचड़ी तैयार होती है, उसी प्रकार हिंदू समाज में सभी वर्ग, जाति, वर्ण के लोगों को मिलकर सशक्त समाज का निर्माण करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करुणेश नंदन गर्ग ने किया। आलोक सिसोदिया, सतीश शर्मा, अमन गुपता, अजय गुप्ता, विजेंद्र कुमार, विशाल कन्नौजिया रहे।

धूमधाम से मनाया गया मगर संक्रांति का पर्व

मेरठ कॉलेज इग्नू स्टडी सेंटर में कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज सचिव विवेक कुमार गर्ग ने की। उन्होंने बताया की मकर संक्रांति का पर्व इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसीलिए इसको मकर संक्रांति कहते हैं। मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति के सूर्य ग्रह की स्थिति उसकी कुंडली में कमजोर है तो मकर संक्रांति के दिन दान करने से लाभ होता है। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि मकर संक्रांति का दिन सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि इसका संबंध विज्ञान कृषि एवं सामाजिक जीवन से भी है। मकर संक्रांति को उन्होंने नई ऊर्जा नई फसल और नई शुरुआत का प्रतीक घोषित किया। शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर और प्रो. मंजू गुप्ता के निर्देशन में छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें