- शास्त्रीनगर दिगंबर जैन पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर शास्त्रीनगर सेक्टर दो में मंगलवार को शरद पूर्णिमा पर क्षुल्लक 105 विशंक सागर की प्रेरणा से चंद्र प्रभु विधान का आयोजन किया गया। विधान में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ अर्जित किया।
शांतिधारा करने का सौभाग्य राकेश कुमार जैन और शशिभूषण जैन परिवार को प्राप्त हुआ। विधान की सामग्री राकेश कुमार जैन द्वारा प्रदान की गई। क्षुल्लक विशंक सागर महाराज ने अपने संदेश में कहा कि जिस परिवार में बीमारी, विवाह में देरी, व्यापार में कमी चंद्र ग्रह कमजोर होने के कारण होती है, उसे पूर्णिमा के दिन चंद्र प्रभू विधान सामूहिक कराना चाहिए और उस कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहिए।
इस विधान के बाद सार्वजनिक रूप से खीर वितरित की जानी चाहिए और रात्रि में चंद्र प्रभू भगवान का जाप करना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से ऐसे कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। विधान को सफल बनाने में मुकेश जैन, उत्कर्ष जैन, शशिभूषण जैन, राकेश कुमार जैन, अंजना जैन, जयश्री जैन, शशि जैन, अमीषा जैन, नूपुर जैन आदि मौजूद रहे।