फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विश्व योगासन प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता पीएसी में सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। छठी वाहिनी पीएसी में सोमवार को प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता-2026 के स्वर्ण पदक विजेता उत्तर प्रदेश पुलिस योगासन टीम के उपनिरीक्षक अनुराग मलिक और मुख्य आरक्षी ऋतु ठाकुर का सम्मान किया गया। सेनानायक प्रेमचंद और उपसेनानायक सतीश कुमार राय ने दोनों खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
सेनानायक ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार से आठ जून तक अहमदाबाद (गुजरात) में हुआ था। इसमें 78 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारतीय योगासन टीम की कप्तानी उपनिरीक्षक अनुराग मलिक ने की। प्रतियोगिता में अनुराग मलिक और मुख्य आरक्षी ऋतु ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेनानायक ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही वाहिनी के अन्य कार्मिकों से भी उनके समर्पण और अनुशासन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स टीम के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें