सरधना। नगर पालिका में विश्व शौचालय दिवस के मौके पर सजावट की गई। नगर पालिका
सरधना। विश्व शौचालय दिवस पर नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देशानुसार विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पालिका परिसर में सार्वजनिक शौचालयों की विशेष सफाई कर उन्हें गुब्बारों व झालरों से सजाया गया।
कार्यक्रम में नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने और पालिका द्वारा निर्मित शौचालयों के समुचित उपयोग के लिए जागरूक किया गया। खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत सुरक्षित व स्वच्छ शौचालय उपयोग के महत्व पर जानकारी दी गई। कर्मचारियों को नियमित सफाई, मेंटेनेंस और रोस्टर के अनुसार तैनाती के निर्देश भी दिए गए। नगर पालिका की अध्यक्ष सबीला बेगम ने नगर क्षेत्र के सभी सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सफाई पर्यवेक्षक मनीष कुमार, कमल कुमार, आशीष गोस्वामी, सचिन कुमार, कमल, शिवम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।