फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Photography Day: तौर-तरीका जरूर बदला, लेकिन फोटोग्राफी का जुनून नहीं 

Wed, 19 Aug 2020 08:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- दिग्गज फोटोग्राफर मनीष मलिक ने कहा कि फोटो के बिना सूनी दुनिया
- हर हाथ में मोबाइल और अब हर व्यक्ति तक पहुंच गया फोटो 
 
विज्ञापन
baghpat, photographer - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौर बदल गया है, कैमरे बदल गए। हर हाथ में मोबाइल पहुंचा और हर व्यक्ति तक पहुंच गए फोटो। लेकिन एक चीज है जो कभी नहीं बदली। वह है फोटो को लेकर लोगों का शौक और जुनून। यही वजह है कि मोबाइल में भी कैमरों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है।

विज्ञापन


बागपत जनपद के बालैनी क्षेत्र के पुरा गांव निवासी और टीवी की दुनिया में धमाल मचा रहे सीनियर कैमरामैन मनीष मलिक कहते हैं कि फोटो की चाहत लोगों के दिल में बरकरार है। यही वजह है कि कैमरे और कैमरामैन चल रहे हैं। चीजें बदल गई हैं, चाहत नहीं। जरूरत बदल गई है।

एंड्राइड मोबाइल आ जाने के बाद से हर वीडियो और फोटो लोग खुद बना रहे हैं। लेकिन खुद वीडियो और फोटो खींचने और प्रोफेशनल तरीके से कार्य करने में धरती-आसमान का अंतर है। अगर कोई व्यक्ति कैमरे की दुनिया में कॅरियर बनाना चाहता है तो उसके लिए सबसे ज्यादा समर्पण भाव की जरूरत होती है।
विज्ञापन


कैमरे में बड़ी ताकत होती है। कैमरे की जानकारी और उसके प्रयोग के एंगल की पहचान करनी होती है। कैमरा किरदारों की कहानी बयान करता है। 

किसान के बेटे ने लहराया परचम
पुरा गांव के किसान महावीर सिंह ठेकेदार के बेटे मनीष मलिक ने साल 2008 में मुंबई की राह पकड़ी। कैमरे से शुरूआत की और वह कैमरे के होकर रह गए। टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें, गठबंधन और ये हैं चाहते को लंबे समय तक उन्होंने शूट किया है।

'सावधान इंडिया' शो में वह अपने कैमरे का कमाल दिखा चुके हैं। कहते हैं कि पिता महावीर सिंह और मां धर्मकौर ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनकी पत्नी मीनाक्षी शिक्षिका हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें