फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य केंद्रों के लिए... वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप...आज प्रतिभाग करेंगी मेरठ की पारुल चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोमवार को पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपल चेज में प्रतिभाग करेंगी। इससे पहले प्रियंका गोस्वामी ने शनिवार को 35 किमी पैदल चाल में प्रतिभाग किया था और उन्होंने प्रतियोगिता में 24वां स्थान प्राप्त किया था। पारुल से स्टीपल चेज में पदक की उम्मीद होगी। वहीं, अन्नू रानी भाला फेंक इवेंट में 19 सितंबर को प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

मेरठ के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी सोमवार सुबह सात बजे 3000 मीटर स्टीपल चेज में प्रतिभाग करेंगी। अगर वह इस राउंड को पार कर लेती हैं तो वह इसके बाद 17 सितंबर को शाम 6:27 बजे फाइनल में हिस्सा लेंगी। वहीं, अन्नू रानी भाला फेंक में 19 सितंबर को शाम 4 बजे क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा लेंगी। अगर वह इस राउंड को क्लीयर कर लेती हैं तो वह 20 सितंबर को शाम 5:35 पर फाइनल में प्रतिभाग करेंगी। मेरठ की इन दोनों महिला एथलीट से सभी खिलाड़ियों को और मेरठ वासियों को वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें