मेरठ। डीएम अनिल ढींगरा ने गेहूं कटाई सीजन के मद्देनजर बुधवार को किसानों के साथ बैठक की। इस पर उन्होंने कृषि यंत्रों की मरम्मत के लिए मिस्त्री की दुकानों को लॉकडाउन से मुक्त रखने के निर्देश दिए। जिससे किसानों को गेहूं की फसल की कटाई आदि में कोई परेशानी न हो।
यह आदेश गेहूं कटाई हेतु आवश्यक मजदूरों एवं किसानों के आवागमन, गेहूं-भूसे की ढुलाई तथा गेहूं, हरी सब्जी, आलू के परिवहन को भी लॉकडाउन से मुक्त रखा जाए। इसके अतिरिक्त जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि किसानों की फसलों में प्रयोग होने वाले खाद, बीज एवं कीटनाशकों की दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा की जाए। जिससे ओवररेटिंग न होने पाए। सहायक आयुक्त सहकारिता को निर्देश दिए कि सभी सहकारी समितियों पर विभिन्न उर्वरकों तथा कीटनाशकों के स्टॉक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि गन्ना किसानों के खेतों में जब तक गन्ना खड़ा है चीनी मिलें चालू रहें। साथ ही पर्याप्त इंडेंट एवं पर्ची जारी की जाएं। किसानों की समस्याओं के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 0121- 2660600 चालू किया गया है।