मौके पर पड़ा व्यक्ति का शव, विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में गुरुवार सुबह एक वर्कशॉप मालिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में जिटौली फ्लाई ओवर के पास एक वर्क शॉप मालिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में तमंचे से सीने में गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार फ्लाईओवर के नीचे लिफ्टिंग वर्कशॉप है। गुरुवार सुबह मालिक वर्कशॉप में ही था। इसी दौरान उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या करना बता रही है। हालांकि फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। वहीं व्यक्ति के सीने में गोली लगी है। नजदीक ही तमंचला भी बरामद हुआ है।