फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल की लत और स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर कार्यशाला

विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज में मोबाइल एडिक्शन एवं स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर कार्यशाला में छात्रों को जानक
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर काॅलेज में मोबाइल एडिक्शन एवं स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर कार्यशाला संपन्न हुई।
विज्ञापन

सुभारती मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के चतुर्थ सेमेस्टर के डॉक्टर एवं बेटियां फाउंडेशन की राज्य अध्यक्ष राधिका अत्री व जिला उपाध्यक्ष डा. अनुराधा दवे के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय विद्यार्थियों में फोन की लत और इसके कारण नींद की गुणवत्ता खराब होना विषय रहा। डाॅ. श्रेयसी सलूजा, डॉ. ऋद्धि सिक्का, डॉ. हिमांशी गुप्ता, डॉ. नव्या, डॉ. तूबा नईम, डॉ. रितिका सिन्हा, डॉ. रिशिता श्रीवास्तव, डॉ. आशीष चौधरी, डॉ. हेमंत कुमार ने कक्षा छह से नौवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को मोबाइल के दुष्परिणामों के बारे में कक्षा में बताया और उनसे हम किस प्रकार दूर रह सकते हैं, उसके लिए हमें क्या-क्या करना है, इसकी लत से कैसे बचें, इसके बारे में जानकारी दी। नीना गुप्ता एवं पूनम गोयल का सहयोग रहा। प्रश्नों व उत्तरों के माध्यम से छात्र-छात्राओं से शैक्षणिक शोध के लिए आवश्यक जानकारी एकत्र की।
विज्ञापन


इस अवसर पर डिब्बा हटाओ अभियान के अंतर्गत छात्राओं के उपयोग के लिए 10 कमोड शॉवर भी कॉलेज को उपलब्ध कराए गए। प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए फाउंडेशन एवं सुभारती मेडिकल कॉलेज की टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें