सुभारती में स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर हुई कार्यशाला
- सुभारती विश्वविद्यालय में हुआ अकादमिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत समिति अध्यक्ष डॉ. अंशुल त्रिवेदी और सचिव डॉ. मंजू अधिकारी ने हीयर द साइलेंस फाउंडेशन की संस्थापक सचिव नेहा वत्स कक्कड़ को पौधा भेंट कर की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. सुधी कंबोज ने ने स्तन कैंसर, पीसीओएस और पोषणविषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिवोली माथुर ने संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। नेहा वत्स कक्कड़ ने सभी महिलाओं से अपनी सेहत का ध्यान रखने का आग्रह किया।
नए विद्यार्थियों के लिए होगा ओरिएंटेशन कार्यक्रम
सुभारती विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर, प्रो. सरताज अहमद ने बताया कि बुधवार, 24 सितंबर को सत्र 2025-26 के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की संपूर्ण कार्यप्रणाली से अवगत कराना है, ताकि उन्हें अपने अध्ययन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान प्रो. वैभव गोयल भारतीय, डॉ. मुकेश रुहेला, डॉ. श्वेता भारद्वाज, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. भावना ग्रोवर, डॉ. रेणु मावी एवं डॉ. इंद्रनील बोस आदि उपस्थित रहे।