प्रशिक्षणार्थियों से होगा संवाद
संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को शिविर विभिन्न सत्रों में शामिल होंगे। वे सुबह के सत्र में होने वाले संवाद ओर दोपहर में चर्चा में प्रशिक्षणार्थियों से रुबरु होंगे। प्रशिक्षणार्थी उनसे अपने मन की बात पूछेंगे। दोपहर में उनका संबोधन भी होगा। सात जून को भी इसी तरह कार्यक्रम होगा। आठ जून को दोपहर बाद वे शिविर से प्रस्थान कर जाएंगे। आठ जून तक भागवत केवल स्कूल परिसर में ही रहेंगे। इसके अलावा संघ प्रमुख के आठ जून को प्रस्थान के बाद शहर में आरएसएस के स्वयंसेवकों के पथ संचलन की तैयारी है। इसके लिए संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन और पुलिस को भी अवगत करा दिया है। पुलिस प्रशासन इसकी तैयारी में भी जुट गई हैं।
155 प्रशिक्षार्थी ले रहे भाग
संघ के इस शिविर में मेरठ, मऊ, गढ़वाल, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद जनपदों से आए 155 स्वयंसेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविर 16 जून तक चलेगा। समापन पर भव्य आयोजन होगा। इस आयोजन में संघ के करीब 60 स्वयंसेवक विभिन्न व्यवस्थाएं संभाले हुए हैं।
संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय के कार्यक्रमों का समय
सुबह 4 बजे एकात्मता स्तोत्र और मंत्र
5.20 से 7.25 तक संघ स्थान
7.40 से 9.05 तक अल्पाहार और स्नान
9.10 से 10.00 तक योग निद्रा और अभ्यास कालांश
10.30 से 11.20 तक संवाद कालांश
11.55 बजे भोजन मंत्र
2.20 बजे जागरण
2.35 से 3.35 चर्चा
3.55 से 5.05 तक बौद्धिक वर्ग
शाम 5.05 बजे स्वल्पाहार
6.00 से 7.45 बजे संघ स्थान
रात्रि 8.05 भोजन मंत्र
रात 8.55 -9.45 रात्रि कार्यक्रम
रात 10 बजे दीप विसृजन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/