फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खुशियां गम में बदली, हादसे में एक किशोर की मौत, चार गंभीर रूप से घायल, मचा कोहराम

Wed, 05 Jun 2019 08:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ-बागपत हाईवे पर हिंडन नदी पुल के पास मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 12 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार किशोर गंभीर रूप से घायल हुए है। एक ही बाइक पर पांच किशोर सवार थे। सूचना पर पहुंची बालैनी पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो घायलों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


बालैनी थाना क्षेत्र के बाखपुरा गांव निवासी आशिम (12) पुत्र नसीबू अपने दोस्त सुहेब (13) पुत्र निजामुद्दीन, कासिम (13) पुत्र कल्लू, आफताब (17) पुत्र रहीसू व रितिक (12) पुत्र विजय एक ही बाइक पर सवार होकर मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र में टिमकिया नहर पर नहाने गए थे। बुधवार की शाम चार बजे वापस गांव लौट रहे थे। बाइक आफताब चला रहा था। जब वे जानी थाना क्षेत्र में मेरठ-बागपत हाईवे मार्ग पर हिंडन नदी पुल के पास पहुंचे तो बागपत की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में आशिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरों को बालैनी के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां से कासिम व आफताब को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया, जबकि दुर्घटना के बाद चालक कार को लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र पंत ने बताया कि दुर्घटना जानी थाना क्षेत्र में हुई है। दो किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। किशोर के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

कक्षा सात का छात्र था मृतक
मृतक आशिम की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। वह कक्षा सात की छात्र था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो छोटी बहन हैं। पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। 

ईद की खुशी गम में बदली
बाखरपुर गांव में ग्रामीण खुशी से ईद मना रहे थे। सड़क दुर्घटना में आशिम की मौत की सूचना पर खुशी का माहौल रंज में बदल गया। घायल किशोरों के परिजन अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े। मृतक के घर लोगों की भीड़ लग गई। ईद के दिन हुई किशोर की मौत से हर कोई दुखी था। 

हेलमेट होता तो बच जाती जान
बाखरपुर गांव से मेरठ जनपद के टिमकिया नहर में नहाने गए पांचों किशोर हेलमेट नहीं पहने थे। जिस कारण हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। यदि वे हेलमेट पहने होते तो शायद किशोर की जान बच सकती थी। 

खुद की ही जान से खिलवाड़ क्यों
सीओ ट्रैफिक दिलीप सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करना, हादसों की वजह बन रहा है। यदि वाहन चालक नियमों का सही तरीके से पालन करें तो हादसे कम होंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें