शाहजहांपुर में बसपा की तीन मंडलों की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को दी नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। शाहजहांपुर स्थित आर.के फार्म हाऊस में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की तीन मंडलीय स्तरीय कार्यकर्ता कैडर कैंप आयोजित किया गया। जिसमें मेरठ, मुरादाबाद व बरेली मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी मुनकाद अली ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि विधान सभा चुनाव एक चुनौती हैं इसलिए अभी से तैयारी में जुट जाएं।
मुनकाद अली ने संगठन की समीक्षा करते हुए संगठन को सेक्टर और भू स्तर तक ले जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा की बूथ पर जाकर वहां के लोगों के साथ बैठक करें और पार्टी के बारे में अवगत कराएं। विशेष अतिथि पूर्व एमपी गिरीश चंद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय सिंह मंडल प्रभारी और संचालन पूर्व मंडल प्रभारी शाहजहां सैफी एडवोकेट ने किया।
सेक्टर और बूथ की कमेटी का गठन करें। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को लगाया है। उन्होंने कहा की 15 मार्च को काशीराम जयंती प्रेरणास्थल नोएडा पर मनाई जाएगी। पूर्व सांसद ग्रीस चंद जाटव ने कहा की 2027 का चुनाव प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए चुनौती है इसलिए कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। मंडल प्रभारी बरेली अखिलेश आंबेडकर रणविजय सिंह, सतपाल पीपला, रणबीर कश्यप, विजय सिंह, जफर मलिक आदि ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर तीन मंडलों के जिला अध्यक्ष विधानसभा कमेटी के अलावा दिनेश काजीपुर मोहित जाटव महावीर प्रधान जगरूप जाटव रवि जाटव डॉक्टर कर्दम मनोज जाटव आदि उपस्थित रहे।