फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने की कार्यालय पर तालाबंदी, ईओ भड़कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। मानदेय की मांग को लेकर सोमवार को धरने पर बैठे नगर पंचायत के हर्रा के कर्मचारी मंगलवार को कार्यालय से नदारद रहे। दूसरे दिन नगर पंचायत कार्यालय खाली रहा। दफ्तर पहुंचीं अधिशासी अधिकारी को ताले लटके मिले। नाराज अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों पर रिकार्ड गायब करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी और एडीएम से मुलाकात कर उन्हें रिपोर्ट सौंपी। अब अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों में विवाद बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी हो कि नगर पंचायत हर्रा में तैनात आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों को पिछले पांच माह से ठेकेदार की मनमानी के चलते मानदेय नहीं मिला है। आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी भी इस मामले में लापरवाही कर रहीं है। जिसके चलते मानदेय नहीं मिल पाया। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरपर्सन पति गुलजार चौधरी सफाई कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठ गए। अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी से कर्मचारियों को मानदेय दिलाने की पैरवी की। मंगलवार को नगर पंचायत कर्मचारी कार्यालय पर नहीं पहुंचे। दोपहर में कार्यालय पहुंची ईओ पवित्रा त्रिपाठी ताला लटके देख नाराज हो गईं। उन्होंने कर्मचारियों पर रिकार्ड गायब करने का आरोप लगाने व ताला लगाकर चाबी लेकर फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी। ईओ जिलाधिकारी अनिल ढींगरा व एडीएम ई के पास पहुंची और पूरे मामले को अवगत कराते हुए रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने बताया कि नगर की सफाई कार्य ठेकेदारी में है। बताया कि कर्मचारी गृहकर, पैठ वसूली की रकम को पालिका में जमा नहीं कराते हैं। जिसके चलते आज तक उसका ब्योरा नहीं है। वहीं, दूसरी ओर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नगर पंचायत सभासद व चेयरपर्सन एकजुट हो गए हैं और ईओ की हटवाने की मांग कर रहे हैं।
मैं मंगलवार को कार्यालय पहुंची तो वहां ताले लटके मिले। वहीं रिकॉर्ड गायब होने की जानकारी हुई। जिस कारण आज विभागीय कार्रवाई नहीं हुई। मामले की रिपोर्ट एडीएम प्रशासन को सौंपी है। चेयरपर्सन पति और सदस्य अपात्रों के आवास की फाइल की संस्तुति कराना चाहते हैं। जबकि कर्मचारियों का मानदेय शनिवार को ही तैयार कर दिया गया था। - पवित्रा त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हर्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें