फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क निर्माण के दौरान मजदूरों पर हमला, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर के गांव भैसानी निवासी जब्बार पुत्र इशाक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अप्रैल को उसका बेटा लुकमान गांव मीरपुर में ठेकेदार फरियाद के अधीन लाहौरगढ़-बंबा रोड पर निर्माण कार्य कर रहा था। उसके साथ रहीश भी मौके पर कार्यरत था। आरोप है कि मामूली विवाद को लेकर सिकंदरपुर निवासी इमरान और उसके साथी आरिफ व मोनिस ने गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 21 अप्रैल की रात करीब 12 बजे तीनों आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ मीरपुर पहुंचे और लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से लुकमान और रहीश पर हमला कर दिया। हमले में दोनों मजदूर घायल हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें