फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और मालगाड़ी के बीच में फंसा मजदूर, मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और मालगाड़ी के बीच में फंसा मजदूर, मौत पर हंगामा
विज्ञापन

दौराला। दौराला रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में चीनी लादते समय ट्रक को पीछे करने के दौरान एक मजदूर मालगाड़ी और ट्रक के बीच में फंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए मजदूरों ने हंगामा किया। पुलिस ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया, तब जाकर मजदूर शांत हुए।
कस्बा खिवाई निवासी हरिओम चौहान (25) पुत्र भीम सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। शनिवार को सकौती की आईपीएल चीनी मिल की चीनी मालगाड़ी में लादी जानी थी। दौराला रेलवे स्टेशन पर पहुंचे ट्रक को हरिओम मालगाड़ी के पास तक ले जाने के लिए पीछे करा रहा था। इस दौरान हरिओम ट्रक और मालगाड़ी के बीच में आकर दब गया। शोर सुनकर अन्य मजदूर वहां पहुंचे, लेकिन तब तक हरिओम की मौत हो चुकी थी। गुस्साए मजदूरों ने ट्रक में तोड़फोड़ का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस से मजदूरों ने हरिओम के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। दौराला पुलिस मामला जीआरपी का होने की बात कहकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी मौके पर पहुंची और मजदूरों को शांत करते हुए मृतक के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मृतक के परिवार को मामले की सूचना दी, जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया। हरिओम चार भाइयों में सबसे बड़ा था। माता-पिता की मौत होने के कारण पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें