फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से गंगनहर पटरी पर खडे़ चार बदमाश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के इरादे से गंगनहर पटरी पर खडे़ चार बदमाश पकड़े
विज्ञापन

सरधना। नानू गंगनहर पुल के नजदीक कांवड़ मार्ग पटरी पर शुक्रवार रात लूट के इरादे से खडे़ चार बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से पुलिस ने दो तमंचे व दो चाकू बरामद हुए। वहीं, पुलिस ने दो वारंटी को भी गिरफ्तार किया है। शनिवार पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
शुक्रवार रात सरधना थाना पुलिस गश्त पर थी। पुलिस को नानू गंगनहर पुल के निकट पटरी किनारे चार संदिग्ध युवक दिखे। पुलिस को देख भाग खडे़ हुए। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो दो के पास तमंचे व दो के पास से चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लूटपाट के इरादे से खडे़ थे। पकडे़ गए आरोपी आजाद नगर निवासी सोनू पुत्र अतीक से चाकू , बदरूद्दीन नगर नानू निवासी शमशाद पुत्र यामीन और प्रवेश पुत्र रामनिवास से एक-एक तमंचा, तकियाकैत निवासी राहुल पुत्र नरेश से चाकू मिला। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने दो वारंटी महक सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी खिर्वा नौआबाद और सुभाष पुत्र राजमल निवासी कुलंजन को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें