फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फलावदा में पुताई करते मजदूर को लगा करंट, जान बची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। कस्बे में एक मकान में पुताई का कार्य कर रहे एक मजदूर के साथ हादसा हो गया। काम करते समय मजदूर बिजली के करंट की चपेट में आने से घायल हो गया। यह घटना कस्बे के मोहल्ला बिश्नोई में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी कल्लू मोहल्ला बिश्ननोई स्थित एक मकान में पुताई कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से मजदूर की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गृह स्वामी भी तुरंत वहां आ गए। लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह मजदूर को बिजली के संपर्क से अलग किया। इससे मजदूर की जान बच गई। हादसे के बाद घायल मजदूर कल्लू का एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। करंट की चपेट में आने से वह घायल हो गया था। उपचार के बाद उसकी हालत अब ठीक बताई गई है। समय रहते मदद मिलने से मजदूर की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें