फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन कारखाने की छत गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र अंतर्गत जफर गार्डन में रविवार दोपहर निर्माणाधीन कारखाने की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा एवं ठेकेदार भी घायल हो गए। उधर, पंचायत करके लोगों नेमृतक के परिजनों को 30 गज जमीन और घायलों का इलाज कराने का आश्वासन देकर मामला निपटा दिया। वहीं, किसी भी पक्ष ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

जाकिर कॉलोनी निवासी कामिल उर्फ बब्बू जफर गार्डन में 200 गज के प्लॉट में कारखाने का निर्माण करा रहा है। यहां रिहान गार्डन निवासी ठेकेदार सलीम, लक्खीपुरा गली नंबर 18 निवासी मजदूर आलम पुत्र मंजूर और ग्राम लिसाड़ी निवासी अनस कारखाने में काम कर रहे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला 10 वर्षीय बच्चा दिलशाद वहां खेल रहा था। आलम पिलर के लिए गड्ढे खोद रहा था। इसी दौरान अचानक गार्डर खिसकने से छत गिर गई। इससे आलम और बच्चा दिलशाद गंभीर रूप से तथा ठेकेदार सलीम मामूली रूप से घायल हो गए। इस हादसे से लोगों में हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर आलम और बच्चे दिलशाद को हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आलम को मृत घोषित कर दिया। इस पर घटनास्थल पर मौजूद कारखाना मालिक का बेटा आमिल फरार हो गया। पता चला कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। वहीं, क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों ने कारखाना मालिक और मृत मजदूर आलम के परिजनों के बीच पंचायत कराई। जिसमें कारखाना मालिक ने मजदूर आलम के परिजनों को 30 गज जमीन देने का वादा किया। वहीं, घायलों का इलाज कराने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वहीं, घंटों बाद घटनास्थल पर पहुंची लिसाड़ी गेट पुलिस ने मामले की जानकारी ली। उधर, मृतक आलम एवं घायल दिलशाद के परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन
जफर गार्डन में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है तथा दूसरा घायल हुआ है। पुलिस अपने स्तर से जांचकर कार्रवाई करेगी।-दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें