फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुल स्टेशन के लिए शुरू हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेगमपुल स्टेशन के लिए शुरू हुआ काम
विज्ञापन

मेरठ। भूूमिगत स्टेशन बेगमपुल के साथ ही भैसाली बस अड्डा, एमईएस कॉलोनी स्टेशन के लिए कैंट बोर्ड ने प्रस्ताव तैयार किया है। गड्ढा मार्केट शिफ्ट करने के लिए जगह का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में रखा गया। इसके बाद एनसीआरटीसी को स्टेशन की जमीन की जानकारी दी जाएगी। कैंट बोर्ड ने करीब 12 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए हैं, जो एनसीआरटीसी को जमीन के बदले देना होगा।
अब मेट्रो प्लाजा से बेगमपुल तक रैपिड रेल के लिए भूमिगत ट्रैक का काम होना है। कहीं काम शुरू हो गया तो कहीं मिट्टी की जांच चल रही है। इससे पहले जमीन के मामले निपटाए जा रहे हैं। एनसीआरटीसी ने नवंबर 2020 में कैैंट बोर्ड को बेगमपुल से लेकर जीरो माइल तक स्टेशन बनाने के लिए ले-आउट प्लान दिया था जिसमें उन्होंने कैंट बोर्ड से जमीन की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए चाहिए जमीन
भैंसाली स्टेशन - 1149 वर्ग मीटर
भैंसाली स्टेशन - 308 वर्ग मीटर
एमईएस कॉलोनी स्टेशन - 145 वर्ग मीटर
रैंप - 141 वर्ग मीटर
बेगमपुल - 967 वर्ग मीटर
नोट - सभी स्थायी तौर पर एनसीआरटीसी को चाहिए
--
फंस सकता है पेच
मेरठ। लालकुर्ती गड्ढा मार्केट के 64 व्यापारियों को अमृत होटल के पीछे फड़ की जगह में शिफ्ट करने के मामले में पेच सकता है। आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने इस मामले में कैंट बोर्ड को पत्र देकर कहा है कि यहां पार्किंग बनाए जाने को लेकर मामला हाईकोर्ट में लंबित है। ऐसे में यहां पर इन दुकानदारों को शिफ्ट न किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें