फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोजगारपरक डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने पर काम करें

Thu, 30 Jul 2026 08:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विभिन्न महाविद्यालयों के शोध कार्यों की समीक्षा कुलपति ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विभिन्न महाविद्यालयों के शोध कार्यों की समीक्षा बैठक में बृहस्पतिवार को जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने की। उन्होंने रोजगारपरक डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में कार्य किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवा प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार स्थापित कर सकें।
विज्ञापन

कुलपति ने विश्वविद्यालय में नशा मुक्त एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान को निरंतर जारी रखने और विद्यार्थियों की समस्याओं को अभिभावक की तरह सुनकर उनका मार्गदर्शन करने को कहा। जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के वैज्ञानिक अब तक आठ पेटेंट करा चुके हैं। वर्ष 2026 में कुल 58 शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं, जिनमें से 15 शोध पत्र छह से अधिक इम्पैक्ट रेटिंग वाले जर्नलों में प्रकाशित हुए हैं। वर्तमान में महाविद्यालय में लगभग 5.7 करोड़ रुपये की छह अनुसंधान परियोजनाएं संचालित हैं, जबकि 27 नई परियोजनाएं विभिन्न वित्तपोषण संस्थाओं को स्वीकृति के लिए भेजी गई हैं। उन्होंने जीन एडिटिंग के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने, रोगरोधी एवं अधिक उत्पादन देने वाली नई फसल किस्मों के विकास पर विशेष जोर दिया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह, डॉ. डीके सिंह, डॉ. आरएस सेंगर, डॉ. पुष्पेंद्र ढाका, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें