फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ

विज्ञापन
ब्लाक द्वारा गांव ततीना में सेवा संकल्प योजना के तहत आयोजित शिविर में जानकारी देते हुए। (स्त्रो
विज्ञापन
मवाना। विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत ततीना में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोगियों की जांच कर दवाइयां दी गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हरीश चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजमोहन आर्य उपस्थित रहे। इस दौरान पंचायती राज, ग्राम विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन और बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 40, आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 36 और होम्योपैथिक विभाग द्वारा 10 मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। वहीं पंचायती राज विभाग को शौचालय निर्माण के लिए चार आवेदन प्राप्त हुए और पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं के उपचार के लिए दवाओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी व जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार सहित ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें